फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम DJ विवाद: सेना के सीओ को नोटिस, तेज साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर मांगा गया स्पष्टीकरण

Sat, 26 Sep 2026 10:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ धाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अनुमति के बिना आयोजन और तेज आवाज में साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर अब स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में 19-20 सितंबर को प्रशासन की अनुमति के बिना बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन और तेज आवाज में साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


सीओ कर्नल शांतनु को जारी नोटिस में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा है कि बदरीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। प्रशासन से पूर्व अनुमति लिए बिना यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारी से पूरे मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। 

DJ विवाद के बाद धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर प्रशासन सख्त

बदरीनाथ धाम में हाल ही में हुए डीजे विवाद के बाद प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। चमोली जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम समेत सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


ऐसे कार्यक्रम, जिनसे धार्मिक स्थलों की गरिमा प्रभावित होती है, तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए गए हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट ही सभी पहलुओं की जांच के बाद जारी करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले आयोजक मंडल या आयोजन समिति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें