बदरीनाथ धाम में साफ सफाई की व्यवस्था बनाने के लिए देवस्थानम बोर्ड के पर्यावरण मित्र एवं स्वयंसेवकों का दल धाम पहुंच गया है। दल को बृहस्पतिवार सुबह नृसिंह मंदिर जोशीमठ से रवाना किया गया। 10 सदस्यीय दल को देवस्थानम बोर्ड के उपमुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने रवाना किया। इस दौरान सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रबंधक राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, अजय सती, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, राजेश नेगी, राकेश झिंक्वाण, रामचंद्र सनवाल आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड का पहला दल रामनवमी के अवसर पर बुधवार को धाम पहुंच गया था। वहीं धाम में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।