फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ में आठ और हेमकुंड साहिब में अभी नौ फीट बर्फ

Thu, 02 Feb 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में बर्फवारी के बाद का नजारा - फोटो : file photo
विज्ञापन
गोपेश्वर (ब्यूरो)। बदरीनाथ धाम में इन दिनों करीब आठ फीट बर्फ जमी हुई है। यदि फरवरी माह में अधिक बर्फबारी नहीं हुई तो बदरीनाथ धाम तक हाईवे को खोलने में बीआरओ को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इस बार छह मई को धाम के कपाट खुल रहे हैं, जो तीर्थयात्रा के लिए अनुकूल समय है।
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब में भी करीब नौ फीट बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड सरोवर और घांघरिया से आगे यात्रा मार्ग बर्फ से ढका है। भ्यूंडार से आगे करीब 13 किमी पैदल मार्ग पर बर्फ जमी है। देवदर्शनी से हेमकुंड तक एक किमी यात्रा मार्ग पर मौजूदा समय में करीब नौ फीट बर्फ है। हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष 25 मई को खोले जाते हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना है कि मौसम साफ होने के चलते यात्रा शुरू होने तक यात्रा रूट की बर्फ पिघल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें