बड़ी जात यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद की सूचना से हड़कंप मच गया। नंदानगर ब्लॉक के कैलुवाविनायक और पातरनचौड़ियां गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद की सूचना है, जबकि घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बड़ी जात यात्रा में उच्च हिमालीय क्षेत्रों में विवाद होने की सूचना मिली है। बताया कि जा रहा है कि नंदानगर ब्लाक के दो गांवों के ग्रामीण कैलुवाविनायक और पातरनचौड़ियां के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि दूरस्थ क्षेत्र होने और मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत के चलते घटना की पुष्टि नहीं हो पा रही है।
वहीं एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सभी डोलियों के साथ पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात है। हालांकि सूचना मिली है कि दो नंदानगर ब्लाक के दो गांवों के ग्रामीणों का आपस में विवाद हुआ है। यात्रा में सुरक्षा के लिए और पुलिस फोर्स नंदानगर से सुतोल होते हुए भेजी जा रही है।