सोमवार को पिंडर नदी में बहने से एक बच्ची की मौत हो गई। कर्णप्रयाग थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11.45 बजे नेपाली मूल की बालिका पवित्रा (12) पुत्री गौर बहादुर, निवासी-नेपाल, हाल निवासी कर्णप्रयाग, बस स्टेशन के नीचे पिंडर नदी के किनारे हाथ धोने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआएफ के जवानों ने बच्ची को नदी से निकालकर 108 की मदद से सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।