चमोली की बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।
- फोटो : GOPESHWAR
राजकीय इंटर कॉलेज कांडई नंदानगर में व्यायाम शिक्षिका बबीता जोशी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज की प्रतियोगिता के लिए देहरादून में ट्रायल हुआ था। पिछले साल भी बबीता का इस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था। उन्होंने पंचकुला में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। बबीता ने बताया कि वह प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। संवाद