गोपेश्वर। डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 10 मार्च शाम पांच बजे से 11 मार्च शाम पांच बजे तक जिले में हिमस्खलन हो सकता है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डीजीआरई चंडीगढ़ ने चमोली को हिमस्खलन के डेंजर लेवल तीन पर रखा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बर्फबारी व हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे, बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक है तब ही आवागमन करें। घरों, गोशालाओं की छत पर अधिक बर्फ एकत्रित न होने दें, हिमस्खलन घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सावधानी बरतें। संवाद