फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली पहुंची एडवेंचर हिमालयन कार रैली

Wed, 16 Mar 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
कार रैली - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की पहल पर आयोजित एडवेंचर हिमालयन कार रैली बुधवार सुबह गैरसैंण पहुंची। यहां से रैली आदिबदरी, सिमली आदि स्थानों से गुजरते हुए शाम पांच बजे औली पहुंची। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया।  रैली में 27 कारें शामिल हैं।
विज्ञापन


साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर हिमालयन कार रैली का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। बुधवार को रामनगर होते हुए रैली शाम को औली पहुंची। जहां पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों, स्कीइंग खिलाड़ियों, पर्यटकों और जीएमवीएन के कर्मचारियों ने रैली का स्वागत किया।

जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि रैली में 27 प्रतिभागी कारें हैं। देर शाम तक भी कारों का औली पहुंचने का सिलसिला जारी था। यात्रा रूट पर जगह-जगह सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली गई। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को रैली औली से देहरादून के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें