फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नकली जेवर बेचकर सोना ठगने की कोशिश

Fri, 01 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी को हुआ शक, महिला और उसके पति को चौकी लाई पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। एक आभूषण की दुकान में एक महिला पति के साथ आई और कुछ आभूषणों को चांदी का बताकर उसे बेचकर सोने का सामान लेना चाह रही थी। व्यापारी को आभूषणों के नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस महिला को चौकी ले आई और उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। साथ ही उनकी बाइक भी सीज कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसमें कोई बड़ा गिरोह होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के एक आभूषण की दुकान में महिला पति साथ कुछ आभूषण लेकर आई। महिला ने व्यापारी को बताया कि आभूषण चांदी के हैं और वह उन्हें बेचकर सोने का सामान खरीदना चाहती है। व्यापारी को आभूषणों के नकली होने का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को चौकी ले आई। उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि महिला पति के साथ यहां आई है और यह बागपत निवासी है। दोनों यहां क्यों आए हैं इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरी मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई बड़ा गिरोह न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें