फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Tue, 10 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त और डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र रेंज ने चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा और डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति हेलीकॉप्टर से गौचर पहुंचे। दोपहर तीन बजे के बाद पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए थाना क्षेत्रों के अंतर्गत अभी तक की गई व्यवस्थाएं और चुनाव के दौरान संभावित दिक्कतों को गढ़वाल आयुुक्त के सामने रखा।

गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने चुनाव आचार संहिता को सख्ती से अमल में लाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। चुनाव के दौरान अवैध नकदी, अवैध शस्त्र, अवैध शराब और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर अधिकारियों को पैनी नजर रखने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस अधिकारियों से चुनाव के दौरान उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संभावित दिक्कतों की जानकारी ली। डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति ने चुुनाव बूथों के लिए उपलब्ध पुलिस बल और अन्य संसाधनों के बारे में जाना और दोनों जिलों में पुलिस और अन्य संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता की मांग समय पर करने को कहा।

संवेदनशील बूथों के लिए स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अन्य क्या तैयारियां की जानी हैं इसकी सूचना समय पर देने को कहा। बैठक में एसपी चमोली प्रीति प्रियदर्शनी, एसपी रुद्रप्रयाग प्रहलाद सिंह मीणा, थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी गौचर अजय रावत सहित दोनों जिलों के सभी पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें