फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मायापुर में हाईवे पर डामरीकरण पूरा, यातायात हुआ सुगम

Tue, 19 May 2026 03:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में करीब 150 मीटर क्षेत्र में कार्यदायी संस्था एनकेजी की ओर से डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब यहां यातायात सुगम हो गया है।
विज्ञापन

मायापुर में लंबे समय से चल रहा भूमि संबंधी मामला चमोली एसडीएम आरके पांडेय और तहसीलदार दीप्तिशिखा के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया है। कार्यदायी संस्था एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से यहां हाईवे चौड़ीकरण के साथ ही डामरीकरण कार्य भी पूरा कर लिया गया है जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। एनकेजी के परियोजना समन्वयक मनीष अगीवाल, पंकज शर्मा, इंजीनियर पवन और पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण के लिए पूर्व में कटिंग की गई मगर स्थानीय लोगों ने निजी भूमि को नुकसान होने का हवाला देते हुए कार्य रोक दिया था। तब से यहां हाईवे का करीब 150 मीटर हिस्सा बदहाल था। तहसील प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भूमि विवाद सुलझने के बाद यहां डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें