फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 12 साल से नहीं बिछा ग्वालदम-खंपाधार सड़क पर डामर

Sun, 08 Dec 2024 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। 12 साल बाद भी ग्वालदम-खंपाधार मार्ग पर डामरीकरण नहीं हो पाया है। सात किमी लंबे इस मोटर मार्ग से चायखाना, मगरकुड़ा, फार्मधार और चिड़ंगा की तीन हजार से अधिक की आबादी जुड़ती है। यह सड़क बन जाएग तो देवाल से ग्वालदम की दूरी सिर्फ 10 किमी रह जाए जबकि अभी लोगों को देवाल से ग्वालदम जाने के लिए थराली होते हुए 38 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्वालदम के निवर्तमान प्रधान हीरा बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, हरेंद्र गड़िया, ताप सिंह, हरेंद्र परिहार, हरीश जोशी आदि का कहना है कि कुमाऊं से देवाल आने-जाने वाले सभी वाहन यहीं से गुजरते हैं, लेकिन 2012-13 में बनी इस सड़क का डामरीकरण नहीं हो पाया है। वहीं लोनिवि के ईई दिनेश मोहन गुप्ता का कहना है कि ग्वालदम-खंपाधार सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव चार-पांच सालों से शासन को जा रहा है लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है। अब इस बार श्री नंदा राजजात यात्रा के तहत एक अलग प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें