फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बैनोली-उज्जवलपुर मार्ग पर नहीं बिछा डामर

Wed, 10 Sep 2025 03:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गैरसैंण ब्लॉक के अंतर्गत ऐरोली गांव को जाने वाली सड़क पर सात साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में सड़क बदहाल पड़ी है और लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गई है। वहीं मोटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में आने जाने वाले ग्रामीणों को दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क पर डामरीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में ऐरोली के ग्रामीणों की मांग पर बैनोली-उज्जवलपुर मार्ग से शैलेश्वर से ऐरोली के लिए चार किमी सड़क की स्वीकृति मिली थी। वर्ष 2017 में लोनिवि गौचर ने सड़क कटिंग की थी लेकिन उसके बाद से सड़क पर डामरीकरण नहीं हो पाया। अशोक सिंह चौधरी, ग्राम प्रधान विक्रम सिंह रावत, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब बरसात में इस सड़क से आवाजाही मुश्किल बनी है। आए दिन कई वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि डामरीकरण के लिए विभाग की ओर से इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर डामरीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें