फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माणा पास साइकिल दौड़ में सेना के मोहित ने मारी बाजी

Mon, 28 Sep 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सुशील कुमार दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे
मौसम खराब होने से 12 किमी तक सीमित रखी गई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। माणा पास एमटीबी चैलेंज साइकिल दौड़ में भारतीय सेना के मोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेना के सुशील कुमार दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। मौसम में बदलाव और माणा पास क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा के लिहाज से प्रतियोगिता को 12 किमी तक सीमित रखा गया।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा से सुबह साइकिल दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतिभागियों ने सरस्वती पुल और गजकोटी होते हुए माणा शिविर तक दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता में 16 साइकिलिस्टों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड स्की एवं स्नोबोर्ड संगठन के अध्यक्ष और प्रतियोगिता के आयोजक अजय भट्ट ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण माणा पास तक दौड़ आयोजित नहीं की जा सकी। सुरक्षा को देखते हुए इसे माणा शिविर तक सीमित रखा गया। मार्ग में बदलाव के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें