फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में 26 अप्रैल से होगी सेना भर्ती

Wed, 15 Mar 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गौचर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला मैदान गौचर में 26 अप्रैल से होने वाली सेना भर्ती के लिए सेना के अधिकारियों और प्रशासन ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि भर्ती के दौरान पेयजल, शौचालय, यातायात सहित रात्रि विश्राम की व्यवस्थाओं को भर्ती के दौरान दुरुस्त रखा जाएगा। बैठक के बाद सेना के अधिकारियों ने भर्ती मैदान और हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक एआरओ लैंसडौन एएस मंगत और डीएम विनोद कुमार सुमन की मौजूदगी में बीआरओ ऑफिसर गेस्ट हाउस में बैठक हुई। डीएम विनोद कुमार सुमन ने भर्ती के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने, होटलों और अन्य दुकानों में सही दामों पर खाने पीने तथा भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के लिए ठहरने के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों के कमरे अधिगृहण के निर्देश तहसील और पुलिस प्रशासन को दिए।

भर्ती निर्देशक एएस मंगत ने कहा कि 26 अप्रैल को उत्तरकाशी, 27 अप्रैल को टिहरी, 28 अप्रैल को चमोली तथा 29 अप्रैल को रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं की भर्ती होगी। बैठक में एसडीएम केएन गोस्वामी, ईई लोनिवि केएस राणा, कोतवाली निरीक्षक प्रदीप पंत, सूबेदार मेजर कुलदीप राज, मेजर रवि कुमार, प्रधानाचार्य केसी चौहान और अवर अभियंता राजीव चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें