फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चीन सीमा पर सेना की आवाजाही हुई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी-सुमना-रिमखिम हाईवे पर निर्मित मोटर पुल का शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस पुल के बनने से सेना की सीमा क्षेत्र में आवाजाही काफी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन की ओर से देश में बनी 75 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें उत्तराखंड की नौ परियोजनाएं शामिल हैं। इसी के अंतर्गत चमोली जिले को चीन सीमा से जोड़ने वाला सुमना रिमखिम हाईवे पर स्थित पागल नाला में बना पुल भी शामिल है। 60 मीटर लंबे और साढ़े सात मीटर चौड़े इस पुल को शिवालिक परियोजना के अंतर्गत 21 सीमा सड़क कृतिक बल के दिशा निर्देश पर 123 बीआरओ की देखरेख में एसजीएफ इंफार प्रा.लि. ने बनाया है। अभी तक यहां पर हल्का बैली ब्रिज था। जो पुल तैयार किया गया है उसमें भारी वाहनों की आवाजाही भी हो सकेगी।



राज्य में पुलों के निर्माण से कनेक्टिविटी में होगा सुधार

ज्योतिर्मठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नौ परियोजनाओं के निर्माण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शिवालिक और प्रोजेक्ट की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए पुलों के निर्माण से राज्य में कनेक्टिविटी में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए अत्यधिक महत्व की हैं। यह कनेक्टिविटी को तो बेहतर करेंगे ही साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देंगे। जीवंत ग्राम समुदायों के विकास को गति मिलेगी और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच भी आसान होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें