छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के सुख, समृद्घि की कामना की। रविवार को सुबह छह बजे गोपेश्वर के वैतरणी जलकुंड में महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इस मौके पर अमरेश, उमेश, मोहन, राजीव, नीतू, अशोक आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में भी महिलाओं ने छठ महापर्व धूमधाम से मनाया। उधर, उत्तरकाशी में महिलाओं ने ज्ञानसू स्थित गंगा भागीरथी तट में पहुंचकर उगते सूरज को अर्घ्य दिया। पूजा समाप्त होने के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उदय शर्मा, अजय सिंह, पुन्नी लाल यादव, राम आशीष गुप्ता, विश्वेश्वर प्रसाद, रमेश चौधरी, परशुराम, दारा पटेल, सतन लाल, रूपमाला देवी, पुनम देवी, अरती देवी आदि मौजूद थे।