फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुरातत्व विभाग इलेवन ने भलसों बी टीम को हराया

Wed, 17 Dec 2025 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिबदरी। आदिबदरी के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में पुरातत्व विभाग इलेवन की टीम ने भलसों बी टीम को 25 रनों से हराया। पुरातत्व विभाग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 110 रन बनाए। भलसों की बी टीम 85 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुरातत्व विभाग की टीम से चार विकेट और 34 रन बनाने वाले राकेश नेगी मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर नवीन खंडूड़ी, मनोज कोहली, गोविंद नेगी, सूरज सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



25 दिसंबर से होंगी प्रतियोगिताएं
थराली। ब्लाॅक के सोल घाटी के गेरूड़ गांव में 25 दिसंबर से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि निर्धारित तिथि से सीनियर और जूनियर वर्ग की क्रिकेट और वाॅलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें