फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पश्वाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ किया देवनृत्य

Wed, 17 Dec 2025 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के दियारकोट गांव में 40 वर्षों के बाद आयोजित नौ दिवसीय पांडव लीला का पूर्ण आहुति के साथ संपन्न हो गया। बुधवार को सुबह पं. भोगेंद्र प्रसाद गैरोला ने विष्णु शहस्त्रनाम, नामावलियों आदि वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां डालीं। दोपहर को पांडव देवताओं के पश्वाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ देवनृत्य कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद विधि-विधान से पांडव देवताओं के अस्त्र-शस्त्रों को मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, समिति के उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह रावत, सचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष धन सिंह, ग्राम प्रधान बसुदेव सिंह और विनोद नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें