फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीती घाटी में तीन पुलों के निर्माण की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि गंगा की आपदा में नीती घाटी में बहे तीन झूला पुलों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही पुलों के निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा। पुलों का निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन

7 फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा में तपोवन, जुवा-ग्वाड़ और भंग्यूल गांव के लिए धौली गंगा पर बने पुल बह गए थे, जिससे ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए ट्रॉलियों का सहारा लेना पड़ रहा था। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि जुग्जु गांव के लिए 120 मीटर स्पान पैदल पुल के निर्माण के लिए शासन से 17.10 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही जुवा-ग्वाड़ और भंग्यूल गांव के लिए भी झूला पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही पुलों का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें