फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में ओडर गांव के पास झूला पुल की स्वीकृति मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल बाद ओडर गांव के पास पिंडर नदी पर बनने वाले झूला पुल को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। वर्ष 2013 की आपदा में पिंडर नदी पर बना ओडर और हरमल व कैल नदी पर बना सूपलीगाड़ झूला पुल बह गया था। लोगों की मांग को देखते हुए शासन ने ओडर झूला निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। क्षेपंस पान सिंह गड़िया, आलम सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोनिवि ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए हाइड्रोलिक ट्रॉली भी लगाई है, लेकिन ट्रॉली नियमित रूप से संचालित नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोनिवि के अवर अभियंता बलवंत पंवार ने कहा कि 120 मीटर वाले स्पॉन झूला पुल पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें