फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का लाकार्पण शौर्य सम्मान दिवस पर करने की मां०ग

विज्ञापन
विज्ञापन
वार मेमोरियल शताब्दी समारोह के सचिव भुवन नौटियाल ने सीएम को पत्र भेजकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के न्यू रेलवे स्टेशन का लोकार्पण पांच दिसंबर को शौर्य सम्मान दिवस पर करने की मांग उठाई। कहा कि वीसी दरवान सिंह नेगी ने ब्रिटेन के सम्राट किंग जार्ज पंचम के सामने कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन व वार मेमोरियल एंग्लो वर्नाक्यूलर मिडिल स्कूल की स्थापना की मांग की थी, जिसके बाद कर्णप्रयाग में स्कूल तो खुल गया था, लेकिन रेलवे लाइन सिर्फ सर्वेक्ष् तक ही सिमट गई थी। उन्होंने हरिद्वार कुंभ से पूर्व रेलवे लाइन का लोकार्पण पांच दिसंबर को वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में करने, रेलवे लाइन का नाम वार मेमोरियल रेलवे लाइन घोषित करने, कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन का नाम वीसी दरवान सिंह नेगी के नाम से व श्रीनगर रेलवे स्टेशन स्वामी मनमंथन के नाम से करने, वीसी दरवान सिंह नेगी के पैतृक गांव कफारतीर को संग्रहालय के रूप में विकसित करने, राइंका कर्णप्रयाग को प्राथमिक से इंटर तक अंग्रेजी माध्यम का बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें