गोपेश्वर की छात्रा अनुष्का और अदिति का राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। संवाद
फोटो
गोपेश्वर। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की तीन छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य अरुणा रावत ने बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा अनुष्का चमाेली और अदिति का चयन राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जबकि सातवीं कक्षा की छात्रा पहल चमाेली का चयन राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पहल चमोली झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गई है जबकि अनुष्का व अदिति इसी माह के अंत में तमिलनाडु में आगामी पांच जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। संवाद