कर्णप्रयाग। विकासखंड के राजकीय इंटर कालेज उज्जवलपुर में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दूसरे दिन महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ की परंपरा, संस्कृति के अलावा देवी-देवताओं के जागरों की धूम रही। इस दौरान 20 से अधिक पुरातन छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
मंगलवार को दूसरे दिन के समारोह की शुरुआत विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य ने की। विधायक ने कहा कि इस लंबे कालखंड में विद्यालय से पढ़ाई कर क्षेत्र के लोगों ने देश और विदेश में सेवाएं देकर नाम कमाया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को सहयोग देने का आश्वासन दिया। समारोह में महिला मंगल दल तोप, खगेली, सेम, भटोली, सिमल्ट, सुराणी और कूणी ने श्रीनंदा देवी की झांकी के साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर चमोली जिले के पूर्व सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, प्रधानाचार्य हरीश चंद्र कंडवाल, ज्योति कैलखुरा, प्रधान सपना सगोई, पूनम रावत और राजीव खंडूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद