फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी छात्र के स्वास्थ्य में गिरावट

Tue, 20 Sep 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
जोशीमठ में मुख्य चौराहे पर बदरीनाथ विधायक का पुतला फूंकते आक्रोशित छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोशीमठ महाविद्यालय में स्थायी प्राचार्य व प्रवक्ताओं की तैनाती सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भुजवाण के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने से चिकित्सकों ने उन्हें शीघ्र अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


विश्व विद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह बुटोला भी अंशुल भुजवाण के साथ अनशन पर बैठे है। सोमवार को छात्रों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। मांगों पर कार्रवाई न होन से आक्रोशित छात्रों ने नगर के मुख्य चौराहे पर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी का पुतला फूंका।

महाविद्यालय में अनशन स्थल पर हुई सभा में छात्र संघ अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कहा कि महाविद्यालय जोशीमठ सीमांत क्षेत्र का एकमात्र उच्च शिक्षा का केंद्र है, लेकिन महाविद्यालय में संचालित हो रहे विज्ञान संकाय को आज तक गढ़वाल विवि की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं हो पाई है।इस मौके पर मनोज, चंक्रकला, जयदीप, संगीता, सचिन, नैना, मांडवी, ज्योति, पूजा, देवेश्वरी, लक्ष्मण सिंह, ओम प्रकाश, भरत सिंह, रमेश चंद्र सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें