पर्वतीय स्कॉलर्स एकेडमी पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी गीतों और कव्वाली की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता अनिल देवराड़ी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने द्विगती बैसाख सुरमा मेरा मुलुक मेला..., मेरी गाजणा..., बेडु पाको बारामास... सहित कई गढ़वाली गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नर्सरी कक्षा के बच्चों ने बच्चे मन के सच्चे... गीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य विशन दत्त जोशी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने स्कूल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य लालमणि आजाद, घनानंद देवराड़ी, विजय कुमेड़ी, पुष्पा जोशी, गुडडी मलेठा, अंजनी जोशी, निशा जोशी, प्रदीप जोशी, विक्रम सिंह दानू सहित अध्यापक और अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद बहुगुणा ने किया।