सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव शुरू
गोपेश्वर। आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को शुरू हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाउंनी, पंजाबी और हिंदी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने चांचड़ी, झुमैलो, गढ़वाली लोकनृत्य के साथ ही हास्य नाटिका की प्रस्तुतियां दी। संवाद