फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिकारियों ने गैस गोदाम सहित प्रतिष्ठानों में किया निरीक्षण

Sat, 14 Mar 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, होटलों में घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग पर की जाएगी सख्त कार्रवाई, गैस गोदाम में व्यवस्था जांची
विज्ञापन


पोखरी (चमोली)। तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक ने शनिवार को गैस गोदाम और होटलों में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उपभोक्ताओं को बताया गया कि घरेलू सिलिंडरों की कोई किल्लत नहीं है। होटल प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई।

तहसीलदार जिनेंद्र सिंह रावत और खाद्य निरीक्षक पंकज कुमार ने गैस गोदाम में सिलिंडरों के उपलब्ध स्टॉक व वितरण का निरीक्षण किया। गौदाम में रखे गए सिलिंडरों को तोला गया व आपूर्ति व्यवस्था का जायजा भी लिया। जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन


अधिकारियों ने होटलों में चेकिंग के दौरान चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि शहरी क्षेत्र में उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद बुकिंग पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की अवधि के बाद बुकिंग पर सिलिंडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोदाम में व्यवसायिक सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में 288 घरेलू सिलिंडर वितरित किए
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में शनिवार को भी गैस एजेंसी की ओर से विभिन्न माेहल्लों में रसोई गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। मंदिर मार्ग और पुलिस लाइन के पास सिलिंडर वितरित किए गए। जिस उपभोक्ता की ओर से गैस बुकिंग का ओटीपी नहीं बताया जा सका, उन्हें गैस बुकलेट के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई गई। गोपेश्वर गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत ने बताया कि चमोली जनपद में रसोई गेस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं होने दी जा रही है। शनिवार को भी क्षेत्र में 288 सिलिंडर वितरित किए गए। रसोई गैस की जिस क्षेत्र से डिमांड मिल रही है, वहां सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें