फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: माधो सिंह, धामती और जयवीर के पशु रहे प्रथम

Tue, 25 Feb 2025 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। पशुपालन विभाग की ओर से वाण गांव में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में माधो सिंह, धामती देवी और जयवीर सिंह के पशु प्रथम रहे। निर्णायक मंडल की ओर से उन्नत पशुओं का चयन कर पशुपालकों को पुरस्कृत किया गया। गोष्ठी में 70 पशुपालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वाण गांव में आयोजित पशु प्रदर्शनी में गाय, भैंस व बैल की जोड़ी को पशुपालक लाए। गाय वर्ग में पशुपालक माधो सिंह को प्रथम, राजेश्वरी देवी को द्वितीय व खड़क सिंह को तृतीय पुरस्कार मिला। भैंस वर्ग में धामती देवी को प्रथम, भगत सिंह को द्वितीय व हिम्मत सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया। बैल की जोड़ी में जयबीर सिंह प्रथम, नारायण सिंह को द्वितीय और उमा देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। इस अवसर पर डॉ. एबी अली और डॉ. रेखा नेगी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में क्षेत्र प्रसार अधिकारी विनोद कुनियाल, हीरा गढ़वाली, मनीष कुमार पांडे, नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, रणजीत सिंह और रोहित सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें