गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा को लेकर घोड़े-खच्चरों के स्वास्थ्य के लिए चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3 से 19 अप्रैल तक पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशीम देब और पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह राणा ने बताया कि शिविर का आयोजन नंदानगर ब्लॉक के कनोल, पल्टिंगधार, घूनी, सितेल, ल्वाणी, पगना, भेंटी, बांजबगड़, सेरा, सेमा, कांडई, बूरा, ईराणी, पगना, निजमुला, सैंजी, पीपलकोटी, बिरही और मैठाणा में होगा। उन्होंने पशुधन प्रसार अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर शिविर में शत-प्रतिशत घोड़े-खच्चरों और अन्य पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। संवाद