उद्योगपति अनिल अंबानी शनिवार को परिवार के साथ भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे। बदरी केदार मंदिर समिति के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। अनिल अंबानी शनिवार को पत्नी टीना अंबानी और बेटे के साथ बदरीविशाल के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ में विशेष पूजा कर भगवान का आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उन्हें तुलसी माला, अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।