फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समस्याओं का निराकरण नहीं होने से रोष

Tue, 19 May 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के सुभाषनगर और सिमली में मूलभूत समस्याओं का निराकरण न होने से रोष है। सभासद मनोज पुंडीर ने पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई। पुंडीर ने बताया कि छह माह पूर्व मुख्यमंत्री ने सिमली में चार करोड़ रुपये की लागत की पार्किंग की घोषणा का निर्माण किया था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने पालिका बोर्ड बैठक में नालियों की सफाई, संपर्क मार्ग, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने और पुलिया निर्माण जैसे प्रस्ताव पारित कराए थे। मगर पालिका की ओर से लगातार निविदाएं निरस्त किए जाने से ये कार्य अटके हैं। पुंडीर ने चेतावनी दी यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि सभी वार्डों में प्रस्तावित कार्यों की निविदाएं आमंत्रित कर चरणबद्ध रूप से निर्माण कार्य शुरू होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें