गोपेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : GOPESHWAR
पदोन्नति, वेतनमान सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रविवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकारी कर्मचारी घोषित करने, 18000 मानदेय दिए जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने, समान कार्य का समान मानदेय देने, सहायिकाओं को भी कार्यकर्ताओं की भांति मानदेय देने, विभागीय पदोन्नति, कार्यकर्ताओं के पद रिक्त होने पर सहायिकाओं को वरीयता देने और परियोजना के कार्यों के लिए बुलाए जाने पर यात्रा भत्ता देने की मांग उठाई। इस मौके पर रचना, कस्तूरा, रुकमा देवी, सरस्वती, शांति, अनीता नेगी, गीता, सुलोचना, प्रभा, मुन्नी आदि शामिल थे। (ब्यूरो)