फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जनवरी को तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, टिहरी राज दरबार में होगा कार्यक्रम

Sun, 19 Jan 2020 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 29 जनवरी को वसंत पंचमी को तय की जाएगी। टिहरी राज दरबार नरेंद्र नगर में विधि-विधान से पंचांग गणना के अनुसार धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

विज्ञापन


इसी दिन गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा की बदरीनाथ के लिए रवानगी का दिन भी निर्धारित हो जाएगा। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 29 जनवरी वसंत पंचमी को प्रात: साढ़े नौ बजे नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में आयोजित धार्मिक समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह बीकेटीसी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजपुरोहित और आचार्यगण पंचांग गणना कर विधि-विधान से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त घोषित करेंगे।

इस मौके पर महाराजा के साथ ही रानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, बीकेटीसी के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री के साथ ही डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें