फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अराजक तत्वों ने प्राइमरी स्कूल के दरवोज तोड़े

Mon, 20 Jan 2025 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गौचर। प्राथमिक विद्यालय पनाई में अराजक तत्वों ने दरवाजे तोड़कर विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय में निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए दो बूथ बनने हैं। विद्यालय की शिक्षिका प्रेमलता पुरोहित ने बताया कि विद्यालय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। अराजक तत्वों की ओर से यहां आंगनबाड़ी केंद्र और शौचालय के दरवाजे तोड़े गए हैं। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि घटना की सूचना पर विद्यालय का मौका मुआयना किया गया जिसमें शौचालय और आंगनबाड़ी के दरवाजे का एक हिस्सा टूटा मिला। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें