नारायणबगड़। बीते बुधवार को गांव से नारायणबगड़ अस्पताल में आंखों की जांच कराने आए एक बुजुर्ग लापता हो गए। परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं और पुलिस में मौखिक शिकायत की है।
ग्राम तुनेड़ा निवासी गौर सिंह रावत (90) बुधवार सुबह गांव से आंखों की जांच कराने के लिए नारायणबगड़ अस्पताल पहुंचे थे। उनके पुत्र चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि उनके पिता अस्पताल के लिए निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। अस्पताल में उनका पंजीकरण नहीं है। उन्होंने आंखों की जांच कराने आए लोगों से देहरादून जाने की बात भी कही थी लेकिन वे वहां भी नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को उनके परिजनों ने अपने सभी नाते-रिश्तेदारों के अलावा कई जगहों पर खोज की मगर उनका कुछ पता नहीं चला। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी एसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी मौखिक शिकायत मिली है। उनकी खोज की जा रही है। संवाद