कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल महाविद्यालय में नमामि गंगे के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दाैरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अमित प्रकाश प्रथम, अजय कुमार को द्वितीय व सार्थक तृतीय स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, आरजू द्वितीय व प्रज्ञा तृतीय रही। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने कहा कि गंगा और विभिन्न जल स्रोतों को स्वच्छ रखना हमारा परम कर्तव्य है। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डाॅ. तौफिक अहमद ने बताया कि 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनजागरण रैली, हस्ताक्षर अभियान व नदी तट की सफाई से संबंधित कार्यक्रम किए जाएंगे। संवाद