कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में भूतपूर्व छात्र प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व छात्र ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से जुड़े रहे। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए पूर्व छात्रों की सहभागिता एवं सुझाव आवश्यक हैं। भूतपूर्व छात्रों ने कहा कि वे महाविद्यालय के विकास के लिए होने वाले कार्यों के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस बैठक में वरिष्ठ प्राध्यापक एमएस कंडारी, डॉ. कविता पाठक, डॉ. रविंद्र नेगी, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. शालिनी सैनी, विजय कुमार, डॉ. इंद्रसिंह कोहली, सोहन मुनियाल, तेजेंद्र रावत, राकेश सती, सौरभ कुमार आदि थे।