देवाल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व समाज कल्याण विभाग की ओर से 22 सितंबर को देवाल ब्लॉक के घेस गांव में बहु विशेषज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल ने बताया कि शिविर में चिकित्सा विभाग, होम्योपैथिक विभाग, आर्युवेदिक एवं यूनानी तथा समाज कल्याण विभाग के स्टाॅलों में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व बहु विशेषज्ञ चिकित्सक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी करेंगे। संवाद