पिंडर नदी के कारण दशकों से हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए बीआरओ की ओर से सुरक्षा कार्य किए जा रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य करने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, जयवीर कंडारी, दलीप नेगी, शिशुपाल बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, बलबीर लाल, दिनेश नेगी आदि ने कहा कि नारायणबगड़ में दोनों बाजारों के बीच दशकों से केवर गांव के नीचे भूस्खलन होता आया है। अब वहां सुरक्षा कार्य शुरू हुए हैं। विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह ने आरोप लगाया कि कार्य घटिया गुणवत्ता से हो रहा है। नींव को मजबूत नहीं किया जा रहा है। वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने निर्माण स्थल का दौरा कर बीआरओ को उचित गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।