नारायणबगड़ में पिंडर नदी के कारण दशकों से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए बीआरओ कार्य करा रहा है। जिस पर स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण कार्य करने का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करने की मांग की है। नारायणबगड़ में दोनों बाजारों के बीच दशकों से केवर गांव के नीचे भारी मात्रा में भूस्खलन होता आया है। लोग लगातार शासन-प्रशासन स्तर पर केवर गांव के नीचे पिंडर नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। जिस पर वहां कार्य शुरू हुआ। इस पर विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह ने बताया कि कार्य घटिया गुणवत्ता से हो रहा है। नींव को मजबूत नहीं किया जा रहा है। वहीं विधायक भूपाल राम टम्टा ने निर्माण स्थल का दौरा कर बीआरओ को उचित गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर प्रमुख यशपाल नेगी, जयवीर कंडारी, दलीप नेगी, शिशुपाल बिष्ट, वीरेंद्र नेगी, बलबीर लाल, दिनेश नेगी आदि थे।