फोटो
नंदानगर। विकासखंड के कुमजुग गांव के सिरोसार निवासी विरेंद्र लाल ने एक साल से आपदा राहत की मुआवजा राशि नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। विरेंद्र लाल का कहना है कि पिछले साल उनके आवासी मकान के नीचे से पुश्ता टूटने से मकान में दरार आ गई थी। पिछले साल ही पुश्ता निर्माण के संबंध में जिला आपदा अधिकारी को पत्र भेजा गया था लेकिन उन्हें न तो मुआवजा राशि मिली न ही पुश्ता बनाया गया। इस संबंध में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की। उसके बावजूद कोई हल नहीं निकला। उन्होंने सरकार से मामले में उचित कार्रवाई करने और पुश्ता निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की। संवाद