नगर के देवतोली मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पुराण के चौथे दिन बाल व्यास के प्रवचनों को सुनने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा पड़ा। श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करते हुए बाल व्यास आचार्य आयुष कृष्ण नयन जी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद की भक्ति से प्रसन्न होकर श्री हरि विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण कश्यप का वध किया था। उन्होंने कहा कि निश्चल भाव से भगवान की भक्ति करने से मनुष्य को समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर योगेश्वर प्रसाद थपलियाल,डॉ नरेश प्रकाश सती,डॉ कमलेश सती,अंजू सती, पूजा सती, भुवना देवी,अनुज डिमरी, जेपी पुरोहित, जानकी सेमवाल, रेखा देवी, राम प्रसाद पुरोहित सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालुओं ने कथा सुनकर पुण्य अर्जित किया।