फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सर्वदलीय बैठक 24 नवंबर को होगी

Fri, 21 Nov 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। स्टेट हाईवे ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-लोहाजंग-वाण सड़क को बीआरओ को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक होगी। बैठक में राजनीतिक दल, व्यापार संघ, पंचायत प्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन, ममंद, युमंद, समाजसेवी प्रतिभाग करेंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महाबीर बिष्ट व जिला उद्योग व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा ने बताया कि यदि ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण सड़क को बीआरओ को नहीं सौंपा गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर को ब्लॉक सभागार में सर्वदलीय बैठक होगी। उन्होंने सभी संगठनों व क्षेत्र के लोगों से पूर्वाह्न 11 बजे ब्लॉक सभागार में बैठक में शामिल होने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें