फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली जिले में अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जारी 11 से 14 जुलाई को चमोली सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने जिले में नदी और गदेरों के आसपास रहने वाले परिवारों को भारी बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का आह्वान किया। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने आईआरएस के सभी अधिकारियों को सतर्कता बरतने, किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने, नदी नालों के जलस्तर पर निगरानी रखनेे, मार्ग बाधित होने पर तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपना मोबाइल और वायरलेस 24 घंटे खुले रखने और अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने के निर्देश दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें