कर्णप्रयाग। एसजीआरआर आदिबदरी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं की 200 मीटर दौड़ में रमन हाउस की सुहानी प्रथम, रामानुज हाउस की अनुष्का रावत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में रामानुज सदन के अखिल भंडारी प्रथम तथा भाभा सदन के अमन बिष्ट द्वितीय रहे। इस दौरान भलसों की प्रधान विजया बरमोला, आदिबदरी की आरती बहुगुणा, जयप्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य मुकेश कुंवर ने बच्चों से खेल भावना से खेलों में प्रतिभाग करने की बात कही। संवाद