गौचर में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत:जागरूक पाठक।
फोटो
कर्णप्रयाग। जीजीआईसी गौचर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। नाटक में पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग प्रथम, समूहगान में जीआईसी कर्णप्रयाग प्रथम और पीजी काॅलेज कर्णप्रयाग द्वितीय रहे। समूह नृत्य में जीजीआईसी गौचर प्रथम और जीआईसी थिरपाक द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्लोकोच्चारण में पीजी काॅलेज व जीआईसी कर्णप्रयाग, वाद-विवाद में पीजी काॅलेज व अउराइंका नैनीसैंण, आशुभाषण में अउराइंका नैनीसैंण व जीजीआईसी गौचर क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। समापन समारोह में प्राचार्य आकाश सारस्वत, प्रवक्ता आरपी मैखुरी, मृगांक मलासी, प्रधानाचार्य डाॅ. सुमन ध्यानी आदि ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रवीण शर्मा ने संचालन किया। संवाद