फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सात दिन बाद गौचर पहुंचा वाहन तो बांटे 240 सिलिंडर

Fri, 27 Mar 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भारत गैस के उपभोक्ताओंं को 15 दिनों से सिलिंडर का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर/कर्णप्रयाग। गैस किल्लत के बीच शुक्रवार को सात दिन बाद गौचर में इंडेन गैस एजेंसी का वाहन पहुंचा और लोगों को 240 सिलिंडर वितरित किए गए। साथ ही करीब 8 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर भी दिए गए। वहीं नगर में भारत गैस के उपभोक्ताओंं को 15 दिनों से सिलिंडर का इंतजार है। भारत गैस एजेंसी की आपूर्ति कर्णप्रयाग और सिमली में भी लंबे समय से नहीं हो पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब एक सप्ताह बाद इंडेन गैस एजेंसी का वाहन गौचर पहुंचा तो सिलिंडर लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। सिलिंडर लेने से जो उपभोक्ता रह गए उन्हें भी जल्द सिलिंडर दिया जाएगा। वहीं नारायणबगड़ से गौचर, कर्णप्रयाग और सिमली के लिए भारत गैस की ओर से लंबे समय से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं की गई है। यहां भारत गैस के करीब 1500 से अधिक उपभोक्ता हैं। अपर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी, गौचर के व्यापार संघ के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि पहले भारत रसोई गैस का वाहन सप्ताह में दो दिन आता था लेकिन अब 15 दिनों से नहीं आया। भारत गैस एजेंसी के इंचार्ज संजय ढोंढियाल ने बताया कि गौचर, कर्णप्रयाग में एजेंसी के करीब 1500 गैस कनेक्शन हैं। एजेंसी को आगे से मिल रही सप्लाई के अनुसार ही गैस वितरित की जा रही है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय का कहना है कि भारत गैस एजेंसी का दायरा ग्रामीण क्षेत्र का है लेकिन एजेंसी की ओर से शहरी क्षेत्रों में कनेक्शन बढ़ाए जाने से एजेंसी नियमित आपूर्ति नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें