फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे रेसक्यू के बाद मिला चालक का शव

Sun, 25 Jan 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पिंडर नदी में समाई टाटा सूमो के चालक का शव रविवार को साढ़े बारह बजे नदी से निकाला गया। शव खोजने और नदी से वाहन को निकालने के लिए प्रशासन ने साढ़े पांच घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन


 इस दौरान कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा, जिसके चलते मुसाफिरों को परेशानी उठानी पड़ी। बरामद चालक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

नारायणबगड़ से नलगांव बारातियों को लेने जा रही टाटा सूमो मुख्यालय के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर पिंडर नदी में समा गई थी। वाहन मेें सवार दो लोगों में एक कृष्णा मनूड़ी घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से रविवार को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वहीं घटना में चालक हरीश मनूड़ी का पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह सात बजे पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले पुलिस ने रिकवरी वैन के जरिए नदी में डूबे वाहन को बाहर निकाला, लेकिन इसमें चालक का शव नहीं मिला। बाद में गोताखोरों ने राफ्ट की मदद ली।

साढ़े बारह बजे वाहन चालक मनूड़ा निवासी हरीश मनूड़ी (27) का शव घटनास्थल से आधा किमी दूर नदी से निकाला गया। संभावना जताई जा रही है कि चालक की मौत नदी में बहने से हुई होगी।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार परमानंद राम और थानाध्यक्ष देवराज शर्मा सहित अन्य थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें