बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित चमोली बाजार के दुकानदारों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की। उन्होंने मुआवजा देने या अन्य जगह दुकानें देने की मांग की। कहा यदि मांग नहीं मानी गई तो वह बेरोजगार हो जाएंगे।
व्यापारियों ने कहा कि यहां पर वे 20 से लेकर 40 साल से दुकानें चला रहे हैं लेकिन अब एनएच चौड़ीकरण में उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनको नोटिस भेजा जा रहा है। कहा कि परिवार का भरण पोषण, बैंक ऋण से लेकर आढ़तियों का कर्ज इन्हीं दुकानों से चुकाते हैं। कहा कि यदि यह दुकान भी उनसे छिन जाएगी तो वह सड़क पर आ जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में युद्धवीर सिंह, पूरण सिंह, अनूप अग्रवाल, जोत सिंह बग्याल, चंदन सिंह पंवार, अब्दुल हमीद, फरीद अबमद, शहवाज आलम, रशीद अहमद, अमित कुमार, अनिल सिंह और अनिल कुमार शामिल रहे। संवाद